Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

15 सितम्बर रविवार को अम्बर होटल लखनऊ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन- एआईएफटीओ की राष्ट्रीय समिति की बैठक आयोजित हुई।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अश्विनी कुमार (हिमाचल प्रदेश), महासचिव छगनलाल रोज (राजस्थान), तेलंगाना के शिक्षक विधायक कोरा रघोत्तम रेड्डी, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय,

प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम , प्रान्तीय कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक, प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं एआईएफटीओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति,शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के

साथ विभिन्न राज्यों के शैक्षिक संगठनों के विभिन्न पदाधिकारी सम्मिलित हुए।राष्ट्रीय समिति में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए गए तथा एआईएफटीओ को राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त करने पर बल दिया गया।

इस खबर को शेयर करें: