कई यात्री घायल; ट्रेन नई दिल्ली से बिहार जा रही थी
प्रयागराज में सोमवार रात महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ। कई यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है।
ट्रेन नई दिल्ली से गया (बिहार) जा रही थी। प्रयागराज जंक्शन से रवाना होकर अभी यमुना ब्रिज पहुंचने वाली थी।
तभी उस पर जमकर पथराव शुरू हो गया। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।