.jpg)
अयोध्या अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, अयोध्या द्वारा राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जी का जन्मों कार्यक्रम गुप्तारघाट, अयोध्या कैंट पर स्थापित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर भव्य रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री माननीय मयंकेश्वर शरण रहे विशिष्ठ अतिथियों में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, बीकापुर विधायकअमित कुमार सिंह, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव,मेयर नगर निगम अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित,सहकारी समिति (अयोध्या-अम्बेडकर नगर) धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष शशिप्रभा सिंह,नीला संरक्षकआर डी सिंह, जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह,जिला महामंत्री डी पी सिंह,जिला महिला अध्यक्ष प्रसुनलता सिंह, जिला युवा अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह बंटी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने महाराणा जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।
मुख्य अतिथि मयंकेश्वर शरण सिंह ने सभी को बधाई देते हुये कहा कि महाराणा जी देश की महान विभूति थे।उन्होंने सनातन धर्म और सनातनियों के रक्षक और पोषक थे। यही क्षत्रिय धर्म है जिसको हमारे पूर्वजों ने निभाया है। उन्होंने राणा सांगा जी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर आपत्ति जताई। गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह ने महाराणा जी को प्रणाम करते हुए कहा कि महाराणा जी ने सर्वसमाज को साथ लेकर न्यायप्रिय शासन किया।
उन्होंने देश और धर्म का सम्मान बचाने के लिए जीवनभर युद्ध किया और विजय पाई। उन्होंने कहा कि राणा सांगा जी महाराणा जी के बाबा थे और उन्होंने सन्त रविदास जी को अपना गुरु माना, उनके निधन के बाद राणा सांगा जी ने अपने महल चित्तौड़गढ़ में एक मंदिर बनवाकर सन्त रविदास जी की खड़ाऊं स्थापित कराया और उसकी पूजा करते थे।
महाराणा जी ने कोल भीलों संग भोजन किया और मुगलों को परास्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री वी पी सिंह ने SC, ST और OBC को आरक्षण दिया। इससे स्पष्ट है कि क्षत्रियों ने कभी भेदभाव नहीं किया जरूरतमन्दों की सदैव मदद की। अपुष्ट इतिहास के आधार पर राणा सांगा जी पर जो अभद्र टिप्पणी की गई वह घोर निंदनीय है।
मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि महाराणा जी समस्त सनातनी भारतीयों के आदर्श है हम सब उनको नमन करते हैं। उन्होंने राणा सांगा जी पर अभद्र टिप्पणी की घोर निंदा किया। धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि महाराणा जी के शौर्य के कारण ही आज सनातन धर्म सुरक्षित है। नाका हनुमानगढ़ी के महंत बाबा रामदास जी ने महाराणा जी के जन्मोत्सव की सभी को बधाई दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम जी की धरती है जहां श्रीरामजन्मभूमि मंदिर बनकर तैयार है और देश दुनिया से भक्तगण दर्शन करने आते है, यहीं पर भगवान श्रीराम जी की वंशावली के महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा हमारे कल्याण परिषद द्वारा स्थापित करके प्रतिवर्ष उनका जन्मोत्सव भव्यता से मनाया जाता है जिसमे सर्वसमाज के लोगो को आमंत्रित किया जाता है।
कार्यक्रम संयोजक साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने कल्याण परिषद के विषय में विस्तार से बताया। मंच संचालन अजय सिंह बुलेट ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन गायिकी लाडली सिंह एवं अयोध्या जनपद के भोजपुरी गायक चिंटू सागर ने समा बांधा। अंत मे जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह, अनिल कुमार सिंह, से शिवमोहन सिंह मुन्ना, जितेंद्र सिंह मुन्ना,चन्द्रदेव सिंह,जिला कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह,महासचिव समर बहादुर सिंह, से पृथ्वीराज सिंह, युवा महामंत्री विनय कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,नगर उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, सचिव एडवोकेट सुरेश कुमार सिंह, अजेन्द्र सिंह राजा,शिव प्रताप सिंह,हरीबक्स सिंह, जंग बहादुर सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अमरदीप सिंमतीह,विपिन सिंह, मनीष सिंह, अनुपम सिंह, शुभम सिंह,धर्मेन्द्र सिंह, रेनू सिंह, सीमा सिंह,सूर्यनारायण सिंह,राधेश्याम सिंह, अशोक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे।