चन्दौली धानापुर। पुलिस अधीक्षक महोदय आदित्य लांग्हे द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु वांछित/ वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे
अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में माननीय न्यायालय से जारी वारण्ट के सम्बन्ध में थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा राजेश प्रसाद सिंह पुत्र लल्लन प्रसाद सिंह निवासी ग्राम महुअर थाना रामगढ़
जिला कैमूर बिहार हालपता विद्युत उपकेन्द्र परिसर चन्दौली को विद्युत उपकेन्द्र चन्दौली के पास से गिरफ्तार किया गया। वारण्टी अभियुक्त के विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट के साथ साथ 84 बीएनएसएस का भी वारण्ट का पालन कराने हेतु आदेशिका जारी की गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है
रिपोर्ट आलिम हाशमी