![Shaurya News India](backend/newsphotos/1716551133-whatsapp_image_2024-05-24_at_5.19.59_pm.jpg)
प्रचंड गर्मी के शुरुआती 3 महीनों में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में करीब 2 करोड़ भक्तों ने दर्शन पूजन किया। ये आंकड़ा 20 फरवरी से लेकर 21 मई के बीच का है।
गर्मी के ये दिन, बाबा विश्वनाथ के सावन महीने को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दूर दराज के लोग अपने समर वेकेशन शिमला-नैनीताल जैसे हिल स्टेशन पर बिताने के बजाय काशी आ रहे हैं। यहां विश्वनाथ मंंदिर देश का सबसे बड़ा अट्रैक्टर और धार्मिक डेस्टिनेशन बन चुका है।
बाबा विश्वनाथ दरबार के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब 40-45 डिग्री सेल्सियस तापमान पर तप रहे। धाम में इतने ज्यादा शिव भक्त आए। हर दिन 2 से 3 लाख भक्त और वीकेंड्स पर रोज 4 से 5 लाख भक्त मंदिर में आ रहे हैं। 2 करोड़ का ये आंकड़ा पिछले साल तीन महीनों में आए भक्तों से करीब ढाई गुना ज्यादा है। पिछले साल 1 करोड़ के आसपास भक्त आए थे।
इस साल 3 महीना में आए भक्तों का आंकड़ा....
गर्मी में महीना वार भक्तों का आंकड़ा
• 20-29 फरवरी-18 लाख से ज्यादा भक्त।
• मार्च- 9563432 श्रद्धालु।
• अप्रैल- 4988040 शिवभक्त।
• मई- 3599214 (21 मई तक) दर्शनार्थी। बीते 4 दिनों में धाम में
आए भक्तों की संख्या...
• 18 मई - 207247
• 19 मई - 279468
• 20 मई - 302173
• 21 मई- 142784