Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

जगदलपुर में घरों से निकले लोग,रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.6
~~~~~

छत्तीसगढ़ः जगदलपुर के कई इलाकों में बुधवार रात 12 मिनट के अंतराल में भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए। शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके लगे हैं।


बताया जा रहा है कि यह भूकंप रात 7.53 बजे और 8 बजकर 5 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने मैन्युअल तरीके से गणना कर बताया कि जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद इलाके में रहने वाले लोग डर के चलते घर से बाहर निकलकर खड़े हो गए।

 

 

 

 



 

 

 

 

 

 

 


       
   

 

 

 

 

 

इस खबर को शेयर करें: