लखनऊ में 4 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चियां हैं। बाल गृह निर्वाण आश्रय केंद्र के 29 बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। 18 बच्चे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि दो की हालत ज्यादा सीरियस होने पर केजीएमयू रेफर किया गया है। बाल गृह सेंटर का दावा है कि बच्चों को दही-खिचड़ी दी गई थी।
23 मार्च से 26 मार्च के बीच बाल गृह से बच्चों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें 15 साल के करीब की 2 बच्चियों की मौत हो गई हैं। मृतक का नाम रेनू और दीपा है। इसके अलावा गोपाल और लकी को गंभीर हालत के चलते KGMU रेफर किया गया है।

