आगराः खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत तेहरा में आज अखंड राष्ट्रवादी पार्टी की मीटिंग हुई. इसमे मुख्य अतिथिगण संत धर्म दास महाराज को बनाया गया. अखंड राष्ट्रवादी पार्टी की मीटिंग में आगरा मंडल की कार्यकारिणी तैयार करना और 2024 के चुनाव में आगरा मंडल से सभी जिले से उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार कर जीत हासिल करना और बढ़ रही भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और गरीब परिवार उत्पीड़न पर रोक लगाना.
इस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिह सेगर ने आगरा जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा धर्मेंद्र कुमार पचौरी को आगरा की कमान सौफी है तथा मथुरा से जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिह,फिरोजाबाद से जिलाध्यक्ष ठाकुर बबलू सिंह को कमान सौफी है इस तरह उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में अखंड राष्ट्रवादी पार्टी अपने जिलाध्यक्ष नियुक्त करेगी और 2024 के चुनाव मे विरोधी पार्टीयो को टक्कर देगी. ब्रजवासी गौ शाला तेहरा पर उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिह सेगर, जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा धर्मेंद्र कुमार पचौरी, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गरिमा शर्मा व संत धर्म दास महाराज मौजूद रहें.
रिपोर्ट- आरती यादव