Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

   मऊः अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा एवं युवा महासभा के तत्वाधान में मां तमसा के पावन तट त्रिदेव धाम मंदिर ढेकुलिया घाट पर रुद्राभिषेक, श्रावणी पूजन, सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में साहू समाज के लोग सपरिवार उपस्थित रहे। समारोह में प्रातः काल से दोपहर 12:00 तक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
 
                 सम्मान समारोह एवं परिचय सभा का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि श्री मुन्ना प्रसाद गुप्ता चेयरमैन नगर पंचायत घोसी एवं श्रीमती सावित्री गुप्ता चेयरमैन  नगर पंचायत वलीदपुर भीरा ने मां कर्मा बाई, महान दानवीर भामाशाह एवं संत जगनाडे महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।              

  समारोह के मुख्य संरक्षक हरखचंद  गुप्ता (छप्पनभोग) मऊ ने साहू समाज को अपना अतिथिगृह एवं धर्मशाला बनाने के लिए ढेकुलिया के पास स्थित अपनी तीन बिस्सा से ज्यादा जमीन साहू समाज को दान देने की बात कही  तथा भीटी निवासी  राज मंगल गुप्ता की धर्मपत्नी  सरोज गुप्ता को हरखचंद गुप्ता  द्वारा सिलाई मशीन दिया गया। हरखचंद गुप्ता  के छोटे भाई रमेश चंद्र गुप्ता ने अलमारी एवं गणेश चंद्र गुप्ता ऐडवोकेट एवं दिनेश चंद्र गुप्ता द्वारा सहयोग राशि दिया गया। बोर्ड की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली स्वाति गुप्ता पुत्री सतीश गुप्ता, रिया गुप्ता पुत्री अजय गुप्ता एवं प्रभात गुप्ता को प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।           
                  आयोजक मंडल के मंडल अध्यक्ष गुलाबचंद गुप्ता "गांधी" जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, जिला महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता एडवोकेट, जिला मंत्री विपिन गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, सुमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण  पर कर किया।

समाज सेविका  अनामिका गुप्ता, फूलवंसा गुप्ता द्वारा श्रीमती सावित्री गुप्ता चेयरमैन नगर पंचायत वलीदपुर का स्वागत माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम  से किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि नगर पंचायत वलीदपुर की चेयरमैन सावित्री गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारा समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। समाज के लोगों में सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक चेतना जागृत हो रही है।   

                      स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत घोसी के चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज समाज में साहू समाज का अमूल्य योगदान है, आज हमारे समाज के लोग महान दानवीर भामाशाह से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए चढ़ बढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण हमारे समाज के भामाशाह हरखचन्द गुप्ता (छप्पन भोग) और उनका परिवार हैं। आज समाज में भामाशाहो की कमी नहीं है उनसे प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ाने की जरूरत है।   

     साहू समाज के युवा नेता एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री डॉ वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज हमारा समाज शैक्षिक समाज हो रहा है, संगठित समाज हो रहा है, उभरता हुआ समाज हो रहा है, जागृत समाज हो रहा है, एक जुटता प्रदर्शित करता हुआ समाज हो रहा है। आज समाज के कुछ लोग हमें तोड़ने और कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं ऐसे जयचंदों को हमें उखाड़ फेंकने की जरूरत है।        
                           समारोह के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री स्वतंत्र कुमार साहू "मुन्ना" पत्रकार ने कहा कि साहू समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है, समाज में साहू समाज के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। आज समाज के लोगों को अपने अंदर राजनीतिक चेतना जागृत करने की जरूरत है। बिना राजनीतिक चेतना के हम अपना उत्थान नहीं कर सकते। एक तरफ जहां निर्दल प्रत्याशी के रूप में वलीदपुर नगर पंचायत से बहन सावित्री गुप्ता  को वहां की सम्मानित जनता ने चेयरमैन बनाया है। वहीं दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने साहू समाज के प्रतिष्ठित व्यापारी मुन्ना प्रसाद गुप्ता पर भरोसा कर उन्हें घोसी से अपना प्रत्याशी बनाया और  की घोसी नगर पंचायत की सम्मानित जनता ने मुन्ना प्रसाद गुप्ता को चेयरमैन बनाया यह हम लोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि आज हम लोगों के कार्यक्रम में हमारे जनपद के दोनों चेयरमैन हम लोगों के बीच उपस्थित है।

 समारोह को संबोधित करते हुए मिर्जापुर के एडवोकेट जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज हमारा समाज राजनीतिक रूप से काफी मजबूत हो रहा है समाज के लोगों को राजनीति में भी चढ़ बढ़कर का हिस्सा लेना चाहिए। विभिन्न पार्टियों में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट के लिए दावेदारी करनी चाहिए। आज राजनीतिक रूप से समाज को एकजुट होने की जरूरत है।          

          समारोह हमें मुख्य रूप से वलीदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ कुमार गुप्ता,स्वतंत्र कुमार साहू, माही प्रसाद गुप्ता मधुबन, गोपाल शरण साहू, राजीव गुप्ता राजू (गुलाब स्वीट) संजय कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता ,  वीरेंद्र कुमार गुप्ता, नवीन चंद्र गुप्ता, बिंदु प्रसाद गुप्ता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, विशाल गुप्ता, गंगासागर गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता,विवेक गुप्ता, शनि गुप्ता, आदि भारी संख्या में स्वजाति बंधु एवं माताएं, बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में शुभम इंटरनेटमेंट पार्टी के शुभम गुप्ता द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रमो की झांकीयो का शानदार प्रस्तुति की गई।जिसको दर्शकों ने काफी सराहा।

रिपोर्ट- रोशनी 

इस खबर को शेयर करें: