Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

 अयोध्याः मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अयोध्या विधायक ने गिनाई उपलब्धियाँ। प्रेस वार्ता कर देश व प्रदेश के विकास सहित अयोध्या में कराए जा रहे हैं विकास कार्यों पर दी विस्तृत जानकारी अयोध्या विधायक वेद गुप्ता ने कहा की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है।

केंद्रीय योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। मोदी जी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है।

केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज शनिवार को भाजापा विधायक वेद गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा की पथ, आकार व दिशा बनाने में कई सदियां गुजर जाती है। लेकिन, पिछले नौ वर्षों में नरेन्द्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। देश प्रदेश के साथ साथ श्री अयोध्या जी के विकास के लिए जिस प्रकार केंद्र सरकार के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की डबल

इंजन सरकार अयोध्या में चौमुखी विकास कर रही है वह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

हम आदरणीय प्रधानमंत्री जी के साथ साथ माननीय मुख्यमंत्री जी का भी अध्यक्ष जनता की तरफ से हृदय से आभार व्यक्त

करते हैं। केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारतवासियों

का सम्मान बढ़ा है।

पूरे देश मे मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चल रहा है।"

प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया जोकि बिंदुवार है। गरीब कल्याण और गरीब सशक्तिकरण के लिए यह सरकार काम कर रही है। वंचितों को उनका अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री

ने जंग छेड़ी है। सबका साथ सबका विश्वास के साथ संपूर्ण देश के विकास के लिए यह सरकार काम कर रही है। तकनीक में हमलोग पिछड़े हुए थे। नौ वर्षों में हम इस दिशा में काफी आगे बढ़ गए है। अब भारत की पहचान आत्मनिर्भर देश के रूप में होती है।

2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से विकसित देशों में 11 वें नंबर पर था, आज ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगी।

-12 करोड़ लोगों को नल से जल पहुंचाया गया। - उज्ज्वला योजना के तहत 9.60 करोड़ गैस कनेक्शन

-80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाया जा रहा है।

11.90 करोड़ घरों में शौचालय बनाया गया।

- 50 करोड़ लोगों का आयुष्मान योजना कार्ड।

-11 करोड़ किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दिया जा रहा है।

- सड़क निर्माण 500 प्रतिशत की बढ़ोतरी। 2014 से पहले प्रतिदिन 12 किलोमीटर अब 37 किलोमीटर हाईवे बन रहा है। 2014 तक 90000 किलोमीटर हाईवे था नौ वर्षों में 53000 किलोमीटर तैयार।

-2014 तक 248 किलोमीटर मेट्रो लाइन नौ वर्षों 860 किलोमीटर तैयार पांच शहरों की तुलना में 15 शहरों में यह

सुविधा। -भारत की विरासत को आगे ले जाने के लिए काम हो रहा है। इस वर्ष के अंत तक राम मंदिर बन जाएगा। केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं के अलावा केंद्र व प्रदेश की सरकार अयोध्या उत्तर प्रदेश में जो कार्य कर रही है उनका उल्लेख अग्रलिखित है.

 

इस खबर को शेयर करें: