वाराणसीः भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक राम एकेडमी रामपुर रामनगर में आहूत की गई. जिसमें मुख्य अतिथि महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता एवं बैठक की. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बैठक किया. जिसमें प्रमुख रूप से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जो संसद सत्र को संबोधित करते हुए आजादी के 75 वर्ष के अमृत काल में प्रवेश को लेकर हजारों वर्षों के गौरवशाली अतीत का गर्व एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की.
भारत के स्वर्णिम भविष्य के संकल्प से जुड़ी हुई है. उसको को जन जन तक शक्तिकेन्द्रों के माध्यम से आम जनमानस तक 11 मार्च से 20 मार्च के बीच शक्तिकेन्द्रों पर कार्यक्रम करना तथा बूथ समिति एवं कार्य विभाजन तथा वोटरलिस्ट वितरण अभियान के अंतर्गत बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाना एवं आगामी होने वाले नगर निगम एवं लोकसभा 2024 की दृष्टि से स्थानीय मंडल संगठन स्तर पर विषय रखा गया. वहीं चुनाव को लेकर मंथन किया गया.
जिसमें शीर्षनेतृत्व निर्देशानुसार द्वारा दिए गए बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख एवं बूथ समिति के लिए कार्यकर्ताओं को लगने का आह्वान किया गया । बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने आगामी होने वाले नगर निगम के चुनाव में तैयारी लगभग पूर्ण कर लिया है जिसमे भाजपा नगर के तीनों वार्डो एवं सामने घाट भगवानपुर वार्ड सहित जीतने के लिए व्यूह रचना तैयार कर अपनी जीत सुनिश्चित करेगी ।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ अनुपम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह 'चिंटू', पूर्व अर्जुन शर्मा, पूर्व सभासद लल्लन सोनकर, मुन्ना निषाद , रितेश पाल, गौतम, सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रताप सिंह अभिषेक कुमार सिंह संजय बाल्मीकि दुर्गा साहनी अर्चना सिंह अनिल कुमार सिंह कैलाश कुशवाहा पवन सिंह राजाराम खरवार अंशुमान दुबे गजानंद तिवारी भैया लाल सोनकर निक्की सिंह दीपक सेठ अविनाश सिंह गोपाल जालान रोली पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहें.