Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

बबेरू/बांदाः  तहसील क्षेत्र बबेरू अंतर्गत ग्राम पंचायत अहार गांव में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गांव में विशाल इनामी दंगल का आयोजन कराया गया. जहां दगंल आयोजक के रूप में सहदी यादव व संयोजक के रूप में अशोक सिंह पटेल मौजूद रहें.

वहीं, पहली कुश्ती शोभा पहलवान बनाम सोनू साडा के मध्य लडी गयी. जिसमें सोनू साडा हुयें विजयी,जिसके बाद उमाशंकर मऊ बनाम कन्हैया बुढौली के मध्य काफी दांव पेंच की कुश्ती रही. जिसमें दोनो की कुश्ती काटे के साथ बराबर रही, इसके बाद वीरेन्द्र  पहलवान गोरखपुर बनाम सुदामा मऊ के मध्य काटे की कुश्ती रही, जिसमें दोनो की कुश्ती काटे के साथ बराबर रहीं. साथ ही गोलू मर्का बनाम सूरज गोरखपुर के मध्य कुश्ती में गोलू मर्का विजयी हुए. 

 इस मौके पर अरूण सिंह पटेल सदस्य जिला पंचायत ,एड.दिनेश पटेल, हफीज प्रधान आलमपुर ,अर्चना सिंह पटेल जिलाउपाध्यक्ष सपा,शालिनी सिंह पटेल,प्रभाकर पटेल ग्राम पंचायत अधिकारी,सदाशिव पटेल प्रधान बडागांव ,अरूण पटेल विधानसभा अध्यक्ष आदि के साथ हजारो की संख्या मे दर्शक मौजूद रहें. 
रिपोर्ट- सुनील यादव

 

इस खबर को शेयर करें: