वाराणसीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान भोलेनाथ से की प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की प्रार्थना। सावन मास के दूसरे सोमवार को रुद्राभिषेक के बाद हवन अनुष्ठान किये। दूध एवं फल के रस से हुआ देवाधिदेव का अभिषेक।
गोरखपुर । 17 जुलाई भगवान भोलेनाथ को प्रिय लगने वाले सावन मास के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या के सुखद सर्वार्थ सिद्धि विशेष योग में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक एवं हवन किया। देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल की कामना की।
सावन मास के प्रथम दिन भी गोरक्षपीठाधीश्वर रुद्राभिषेक कर सभी नागरिकों के जीवन में सुख समृद्धि की प्रार्थना की थी। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सावन के दूसरे सोमवार को संयोगवश सोमवती अमावस्या भी है। इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भगवान शंकर जी की विशेष आराधना की। चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की।
सोमवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित किया। फिर दूध एवं फल के रस से जलाभिषेक किया।
मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य आचार्य एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों के आरोग्य, सुखमय , समृद्धमय ,व शांतिमय जीवन की मंगल कामना की।
रिपोर्ट- मंजू द्विवेदी