Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसीः  जिलाधिकारी एस•राज लिंगम द्वारा सोमवार को सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आश्रम के अनेक वार्डो का निरीक्षण किया और वहां के प्रभारी एवं समस्त कर्मचारियों के सेवा भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि बेघर आओ परित्यक्त लोगों की सेवा करके समाज के लिए आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। यही बात उन्होंने विजिटर्स बुक में भी लिखी है।


सामने घाट गडवाघाट रोड मलदहिया गंगा घाट के तट पर स्थिति यह आश्रम पीड़ित मानव सेवा के तहत असहाय ,लावारिस, बीमारी स्थिति में तड़प रहे प्रभु लोगों को उठाकर इस आश्रम में लाकर उनकी सेवा कर, उनका इलाज, भोजन, शिक्षा की व्यवस्था के साथ सबल एवं सक्षम बनाया जाता है। स्वस्थ होने पर उनके संबंधियों व घर का पता लगाकर उन्हें सौंप दिया जाता है।


डॉक्टर के •निरंजन व डॉक्टर कात्यायनी संरक्षक,ओ• एन• उपाध्याय
अध्यक्ष व राकेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा आश्रम पहुंचने वाले प्रभुओं की निरंतर सेवा जारी है।


वर्ष 2018 को संचालित आश्रम में अब तक 1215 लोगों को लिया जा चुका है ‌‌। जिसमें 576 प्रभु ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। इस समय 168 पुरुष एवं 168 महिला आश्रम में रहते हैं।

रिपोर्ट- मंजू द्विवेदी

इस खबर को शेयर करें: