Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसीः  नव सृजन फाउंडेशन संस्था ने रक्षाबंधन के अवसर पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पहड़िया के समस्त भाइयों को संस्था की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल के संग संस्था में प्रतिदिन शिक्षा प्राप्त करने वाली बेटियों और संस्था की सभी पदाधिकारी बहनों के साथ 95 बटालियन के भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया जिनमें 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से राजीव सूबेदार मेजर को संस्था के संरक्षक राजेंद्र गुप्त और पदाधिकारी सुशील प्रजापति ने माल्यार्पण किया.

 कुमार अनिल कुमार कमांडेंट, उमाकांत ओझा उप कमांडेंट,अनुपम कुमार सिंह सहायक कमांडेंट, विनोद कुनार सिंह सहायक कमांडेंट,संस्था की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने संस्था की बेटियों और बहनों ने अपने हाथों से बनी राखियां बांधी जिनमें माला उमा बिना प्रियंका,नैना,डॉली,नमी और परी मौजूद रहीं.

इस खबर को शेयर करें: