Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

चकिया-सूबे के मुखिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर चकिया जिला चिकित्सालय में पहुंचकर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने ओपीडी में भर्ती मरीजों के बीच फल व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। और डॉक्टरों को मरीजों का समुचित इलाज करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान दर्शना सिंह ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश विकास की गति में काफी आगे रहा। और तमाम योजनाएं चलाकर प्रदेश सरकार ने गरीबों और पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाते हुए उन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया। कहा कि जिस तरह से योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और गुंडे माफियाओं का प्रदेश से खात्मा हो रहा है। माफिया यूपी में गुंडागर्दी करने से थरथर कांप रहे हैं।वैसे ही उनके द्वारा लगातार किए जा रहे देश हित और समाज हित के लिए कार्य को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी दीर्घायु होने की कामना करते हैं। हमेशा योगी आदित्यनाथ स्वस्थ रहें।

हालांकि सीएम के जन्मदिन पर चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर फल वितरण कार्यक्रम के बाद मीडिया के द्वारा अखिलेश यादव द्वारा लगातार भाजपा पर तंज कसे जाने तथा अवधेश राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाने को लेकर पूछे जाने के सवालों पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह बचती हुई नजर आईं।

रिपोर्ट- कार्तिकेय पांडेय

इस खबर को शेयर करें: