Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की राष्ट्रपति, इन्होने गुरुवार को तीसरे दौर की मतगणना के बाद जीत हासिल की. मतगणना के मुताबिक 3,219 वैध मतों में से उन्हें 2,161 मत जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1,058 मत मिले हैं. 

आपको बता दें की द्रौपदी मुर्मू भारत की 15 वीं राष्ट्रपति बनी हैं. 25 जुलाई को वो राष्ट्रपति पथ की शपथ लेंगी. इसके पहले 2015 से 2021 तक वे झारखण्ड की राज्यपाल थीं. ये भारत की पहली आदिवासी महिला है जो राष्ट्रपति चुनी गई है. इनको 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा ने काफी कम मत हासिल किया.

 लेकिन उन्होने कहा कि "मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर दिल से बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है - वास्तव में, हर भारतीय को उम्मीद है - कि भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में, वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी."

इस खबर को शेयर करें: