Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

डीडीयू नगर, चन्दौली: आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज पर्यावरण जागरूकता के संदर्भ में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रदूषण की स्थिति के कारण हमारी पृथ्वी माता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण और मानव का संबंध अत्यंत घनिष्ठ है।


पर्यावरण से मनुष्य की  भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। पर्यावरण से हमें जल, वायु आदि कारक प्राप्त होते हैं।पर्यावरण से ही हम हैं, हर किसी के जीवन के लिए पर्यावरण का बहुत महत्व है, क्योंकि पृथ्वी पर जीवन पर्यावरण से ही संभव है।
समस्त मनुष्य, जीव- जंतु, प्राकृतिक, वनस्पतियों, पेड़- पौधे, जलवायु, मौसम सब पर्यावरण के अंतर्गत ही निहित है। पर्यावरण न सिर्फ जलवायु में संतुलन बनाए रखने का काम करता है बल्कि जीवन के लिए आवश्यक सभी वस्तुएँ  भी उपलब्ध हेतु मार्ग प्रशस्त करता है।

इस अवसर पर बोलते हुए युवराज ने कहा कि पर्यावरण से हमें स्वच्छ हवा मिलती है। पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग है,पर्यावरण में जैविक,  अजैविक, प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वस्तु का समावेश होता है। वे सभी सब प्राकृतिक चीजें हैं जिसके कारण पृथ्वी पर जीवन संभव होता हैं वो पर्यावरण के अंतर्गत ही आती हैं।

पेड़-पौधों की हरियाली से मन का तनाव दूर होता है, और दिमाग को शांति मिलती है। स्वच्छ पर्यावरण से ही हमारी अनेक प्रकार की बीमारी भी दूर होती है।आज के युग में पर्यावरण प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण पर्यावरण की प्रकृति नष्ट हो रहा है। आप सभी को पर्यावरण के साथ सामंजस्य बनाना सीखना होगा तभी हम अपनी धरती माँ के द्वारा प्रदत्त वस्तुओं का उपयोग कर पायेंगे ।


कार्यक्रम का संचालन डा संजय प्रताप सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन प्रो मनोज ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस खबर को शेयर करें: