ESIC lucknow अस्पताल में 67 वर्षीय वृद्ध महिला की पहली टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी (Knee Replacement Surgery) की गई है। सर्जरी के चार-पांच घंटे बाद ही महिला चलने फिरने लगी।
यह सर्जरी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर रविकांत जैन और उनकी टीम द्वारा की गई। जिसमें डॉ राहुल राज, डॉक्टर विनय और अन्य स्टॉफ शामिल था।
आपको बता दें कि ईएसआईसी लखनऊ (ESIC lucknow) में पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी (Knee Replacement Surgery) की गई है। इस सफल सर्जरी के बाद डॉ रविकांत जैन ने कहा कि नी रिप्लेसमेंट की सर्जरी बहुत ही महंगी होती है, लेकिन कर्मचारी राज्य बीमा निगम लोगों को यह सुविधा फ्री में प्रदान करता है।
इस सर्जरी में लगभग 2 घंटे का समय लगा। इस सर्जरी के बारे में बात करते हुए डॉ रविकांत ने कहा कि महिला को काफी दिनों से दिक्कत थी और वह चलने फिरने में असमर्थ थी। जिसके बाद महिला के नी रिप्लेसमेंट सर्जरी (Knee Replacement Surgery) का फैसला लिया गया। इस सर्जरी के बाद महिला स्वस्थ्य है और आसानी से चल फिर पा रही है।
आपको बता दें कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के संगठित क्षेत्र में कर्मचारियों को बीमारी, प्रसूति, अपंगता तथा रोज़गार चोट के कारण हुई मृत्यु की स्थिति में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है और बीमाकृत कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा देखभाल की सुविधा प्रदान करना है।