Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

चकिया शहाबगंज कर्मनाशा नदी के तट पर  गायत्री परिवार द्वारा बने पंडाल में चले चार दिवसीय 24 कुंडीय नवचेतन जागरण गायत्री महायज्ञ का समापन हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन  हजारों की संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। यज्ञ अंतिम दिन सुबह से सही यज्ञ आरंभ हो गया। 6 पालियों में  हजारों की संख्या में  लोगों ने यज्ञ हवन में भाग लिया। हवन दोपहर तक चलता रहा। यज्ञ समापन के अंतिम कार में शांतिकुंज हरिद्वार से गायत्री महापरिवार के  कथा वाचक डॉ अरूण खंडावले का आगमन हुआ। उन्होंने युवा जागरण उद्बोधन ... 


साथ दीप यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवा को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा को गुरु के प्रति अपनी निष्ठा रखनी चाहिए। आज के युवा मोबाइल और अन्य चीजों में खुद को भटकाव कर रहे है। साथ ही युवाओं में नशा का भी प्रचलन बढ़ रहा है। हमे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति का मस्तिष्क ठंडा, जीवंत और जागृत है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए सद मार्ग पर चलने की सलाह दी। समाज को आप का आवश्यकता है दीजिए कुछ नही है तो संकल्प लीजिए रक्तदान कीजिए हर तीन महीने में रक्त दान कर सकते है कीजिए ।

बाद में दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरा पंडाल मैदान दीपों की रौशनी से जगमगा गया। आये श्रद्धालुओं को दोपहर में अमृतासन प्रसाद दिया गया वहीं रात में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान आयोजित दीक्षा संस्कार,में एक सैकड़ों  लोगों ने दीक्षा ली। ,इसके बाद नामकरण, पुंसमान मुंडन, अन्नप्राशन ग्रभास्य संस्कार करवाए गए।गायत्री महायज्ञ के संयोजक  वीरेंद्र जयसवाल ने यज्ञ की सफलता के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में शांतिकुंज से डॉ अरूण खंडावले के अलावे गणेश जी पवार जी रुद्र गिरी गोस्वामी भी थे। वहीं स्थानीय सदस्य शहाबगंज प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष  दिनेश सेठ, जिला अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेष उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिलाअध्यक्ष सनतोष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी, जिला संयोजक शिवपुजन श्रीवास्तव , अजय कुमार, डॉ मुन्नू गुप्ता विनोद मौर्या, शिवकुमार गुप्ता, जयशिवगुप्ता, विजय सोनकर, डॉ विजय प्रसाद, डॉ राजकुमार, हीरा लाल मास्टर, सत्यानंद रस्तोगी, मुरली धर रस्तोगी, राजकुमार मोदनवाल, डॉ विजय प्रसाद चौरसिया, उपेंद्र मिश्रा, अरुण जयसवाल, सोनी आरती आदि समस्त गायत्री परिवार एवम् कस्बा वासी मौजूद रहे।

 

संवाददाता- मो. तसलीम
 

इस खबर को शेयर करें: