Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर 2 अक्टूबर को मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में देश के दो महापुरुष राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर जी श्री लाल बहादुर शास्त्री जिनके जीके जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. भाजपा मंडल रामनगर में 2 अक्टूबर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश सह प्रभारी आदरणीय श्री सुनील ओझा जी भाई साहब साथ मे विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री लक्ष्मण आचार्य जी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री महेश श्रीवास्तव जी एवं प्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य माननीय श्री लक्ष्मण आचार्य जी साथ मे उपस्थित रहे.

रामनगर शास्त्री चौक पर देश के लाल पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मूर्ति पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी आदरणीय श्री सुनील ओझा जी भाई साहब ने माल्यार्पण करते हुए भारत माता की जय के गुंजायमान के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संबोधित करते हुए  कहा कि 2 अक्टूबर से भारत स्वच्छता अभियान के तहत हम सब कार्यकर्ता शपथ लेते हैं कि सफाई पर एक विशेष कार्यक्रम का अभियान चलाया जाएगा  और उन्होंने कहा कि जैसे श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने आत्मसम्मान और स्वाभिमान से इस देश का मान बढ़ाया है वैसे ही आज सरकार उनके सपनों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है साथ ही माल्यार्पण के पश्चात शास्त्री जी के संग्रहालय का अवलोकन भी किया.

आज बृक्षारोपण का कार्यक्रम राजकीय बाल सुधार गृह (बालक) में विधान परिषद आदरणीय श्री लक्ष्मण आचार्य जी के कर कमलों द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष श्री विद्या सागर राय जी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हंसराज विश्वकर्मा जी महानगर महामंत्री श्री नवीन कपूर श्री जगदीश त्रिपाठी, श्री अशोक कुमार पटेल , महानगर उपाध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा श्री मधुकर चित्रांश श्री अशोक यादव  महानगर मंत्री श्री बृजेश चौरसिया डॉ श्री अनुपम गुप्ता मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह सुश्री आशा गुप्ता  शैलेन्द्र किशोर पाण्डेय सभासद नंदलाल चौहान  अशोक जायसवाल संतोष द्विवेदी  जितेंद्र पाण्डेय जगरनाथ ओझा अभिषेक वर्मा पार्षद सिंधु सोनकर अजय गणेषु सत्यनारायण आशुतोष पाण्डेय राजेन्द्र शंकर पटेल विनोद सिंह प्रीति सिंह अर्जुन शर्मा बबलू साहनी शिव कुमार राही अरविंद खरवार राजकुमार सिंह आलोक कुमार सौरभ प्रसन्ना देवेंद्र प्रताप सिंह विवेक सिंह  संजय बाल्मीकि कंचन निषाद अभिषेक सिंह दुर्गा सहानी राहुल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

इस खबर को शेयर करें: