जौनपुरः सुजानगंज थाना क्षेत्र के गौरी शंकर मंदिर पर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के नेतृत्व में निकल गई भव्य शोभा यात्रा
इस यात्रा में नाई समाज के सैकड़ो लोग शामिल रहे। इसी दौरान सुजानगंज ब्लाक अध्यक्ष मुकेश शर्मा व ब्लॉक उपाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने नाई समाज का सम्मेलन भी आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि रहे। संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने संस्था के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे पदाधिकारियों की मेहनत से हमारा भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति बहुत तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
इस संस्था में रहे जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा को उनके पदों से कार्यमुक्त कर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा जिला सचिव ,कन्हैया लाल शर्मा,
बक्सा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश कुमार शर्मा को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सुजानगंज ब्लाक अध्यक्ष मुकेश शर्मा जी ने मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जी को स्मृति चिन्ह व माला पहनकर किया सम्मानित। इस मौके पर उपस्थित रहे संस्था कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, संस्था उपाध्यक्ष मुन्ना शर्मा, प्रेम शर्मा, ओंमकार शर्मा, प्रमोद शर्मा, विमल शर्मा एवं संस्था के सैकड़ों पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- जगदीश शुक्ला