जौनपुरः थाना नेवढ़िया क्षेत्र के भट॑वार में आदिशक्ति जगत जननी मां जगदंबा के नवरात्रि के उपरान्त होने वाले कराहा पूजन कार्यक्रम में दूरदराज के क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्राम भट॑वार के पूर्व प्रधान लक्षण धारी शर्मा के निजी आवास पर स्थित मां भगवती का भव्य मंदिर में उक्त पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आवास के पीछे स्थित खुलें स्थान में मां का भव्य पूजन कार्यक्रम हुआ लगभग 4 घंटे तक चलने वाले इस पूजन कार्यक्रम में आस पास के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर मां का जयकारा लगाते हुए दिखाई दिए विज्ञान की सीमाओं से परे कुछ आध्यात्मिक दृष्टि जब दिखाई देता है। तब हर इंसान की चेतना शून्य हो जाती है। कराहा पूजन कार्यक्रम में बनते हुए खीर में तथा खौलते हुए घी में बनने वाली पूरी को मां के भक्त लक्ष्मण धारी शर्मा के द्वारा हाथों से निकाल लेना यह सोचने पर विवश कर देता है। कि अध्यात्म की शक्ति विज्ञान की सीमाओं से परे है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे, भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, डॉ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, डॉ त्रिलोकी नाथ शर्मा,राम मनोहर शर्मा, नागेन्द्र प्रसाद शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, पंचम शर्मा, श्री प्रसाद शर्मा, मनोज शर्मा,राम कीर्ति शर्मा एडवोकेट, ओमप्रकाश शर्मा,मानिक चंद शर्मा,प्रकाश शर्मा पत्रकार एवं संस्था के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।