Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

रामबाग,आगरा:- मां चामुंडा दुर्गा देवी पूजा समिति रामबाग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11वी साईं पालकी शोभायात्रा मां चामुंडा दुर्गा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर ट्रांस यमुना कॉलोनी के एबीसी ब्लॉकों में भ्रमण करती हुई वापस मां चामुंडा देवी मंदिर पर आई शोभा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह क्षेत्रीय निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर आरती  और स्वागत किया गया  उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया,  कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में  मुख्य रूप से मंदिर के महंत निरंजन लाल गोला,  अविनाश राणा, धर्मेंद्र गोला,  राजीव मंगल,  कृष्णा कुशवाह, राजन गुप्ता, तरुण कुशवाहा, सोबरन सिंह, नीरज गोस्वामी, इंद्रजीत सिंह, विवेक चौरसिया, विनोद शर्मा, उमेश बंसल, रिंकू माहौर, भानु गोला, विवेक शुक्ला, आदि सभी भक्त माज़ुद् रहे,

रिपोर्ट- आरती यादव

इस खबर को शेयर करें: