Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

चंदौलीः पीडीडीयू नगर स्थानीय क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में रविवार की देर शाम भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा ब्राह्मण समाज की एक अहम बैठक की गई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज की एकजुटता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इससे पूर्व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

वही संस्था के संरक्षक डॉ शशिकांत मिश्रा ने कहां कि यूपी में पिछले तीन दशकों से ब्राह्मण समुदाय राजनीतिक पार्टियों के लिए महज एक वोट बैंक बनकर रह गया है।यूपी में ब्राह्मणों का वोट तकरीबन 12 से 14 फीसदी ही है, लेकिन चुनावी इतिहास बताता है कि उन्होंने किसी भी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाई है।वही सभा में उपस्थित सभी लोगों ने ब्राह्मण समाज से डा. शशिकांत मिश्रा (समाजसेवी) को लोकसभा चंदौली 76 से चुनाव लडने हेतु हर्ष ध्वनि से प्रस्तावित किया। जिलाध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने कहा कि ब्राह्मण समाज में एक जुटता के अभाव में समाज पिछड़ता जा रहा है।

बालकों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा ब्राह्मण के कर्म को बढ़ावा देने पर जोर देना होगा। बतौर मुख्य अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जागरूकता अभियान के द्वारा समाज को एक जुट करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए गांव-गांव तथा घर-घर जा कर लोगों को जोड़ा जाएगा। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ० जी०के० पाण्डेय ने कहा कि जब कभी भी देश को आवश्यकता महसूस हुई, सर्व ब्राह्मण समाज ने सबकुछ न्योछावर किया। आज आवश्यकता है स्वयं को मजबूत बनाने की। जब आप मजबूत होंगे तभी दूसरों की सहायता कर सकते हैं। कहा कि सभी बिरादरी को साथ लेकर ब्राह्मण समाज चलता है। वैसे यह समाज हमेशा से ही हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

इस अवसर पर पंकज पाण्डेय सचिव , उपाध्यक्ष,अनूप तिवारी,कोषाध्यक्ष,अनिल ओझा, करण तिवारी, अवधेश मिश्रा, प्रभुनारायण तिवारी,  चंदन तिवारी, अंजनी चौबे, सहित सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित रहे।धन्यवाद ज्ञापित नन्द शंकर पाठक ने किया

रिपोर्ट-  विनय पाठक

इस खबर को शेयर करें: