Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

चंदौली। शहाबगंज हिंदू युवा वाहिनी के नए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहाबगंज पंचायत भवन में  किया गया। जिसमें पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  जिलाअध्यक्ष अखिलेश मिश्रा एवं  उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे द्वारा किया गया।  इसके बाद सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे ने कहा कि सभी पदाधिकारी हिंदू समाज को संगठित करने के लिए हमेशा ही कार्य करते रहेंगे। हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए उनका प्रचार प्रसार करना जरूरी है। 


जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने कहा कि जिन जिन पदाधिकारियों को नवीन दायित्व मिला है। वह संगठन के हित में हमेशा ही कार्य करते रहें। इस दौरान,शहाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह, चकिया ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत सिंह अध्यक्ष विकास सिंह, कुंदन चौहान मुरलीधर रस्तोगी राजकुमार मोदनवाल,विनोद सिंह,अरविंद गिरी ,शारदा मौर्य,नंदन चौहान, विकास चौहान, राम भरोस पासवान,संजय सोनकर,समेत कई ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें: