वाराणसीः मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पूरे देश के लोगों में खासकर महिलाओं में डबल इंजन की सरकार के खिलाफ आक्रोश के परिणाम स्वरूप वाराणसी जिले में रामनगर चौक से श्री लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा तक रीबू श्रीवास्तव (प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा उत्तर प्रदेश) के नेतृत्व में संगीता पटेल (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला सभा उत्तर प्रदेश) आरती यादव (महानगर अध्यक्ष महिला सभा वाराणसी), आरती कुशवाहा, मीरा सेठ, आश्मीन खान, माया देवी, सावित्री देवी, जरीना बीवी, कनक यादव, राधा बिन्द, रेखा खरवार, रिंकी शर्मा, रीता साहनी, आदि महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर भाजपा सरकार के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराया।
संजय यादव, सुजीत सिंह, सौरभ यादव, आनंद यादव, अमन यादव, विनोद यादव, आशीष राय, उमेश सोनकर, आदि समाजवादी भाइयों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।
रिपोर्ट- ईशान मिल्की