वाराणसी। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की कवायद मैं प्रशासनिक अमला टूटा हुआ है। क्रम में नगर निगम व,पुलिस टीम ने गुरुवार को लंका इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अवैध तरीके से कब्जा जमा कर यातायात को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा गया। वही नो वेंडिंग वह नो पार्किंग वाले स्थल ही खाली कराया गया। अचानक शुरू हुए अभियान से खलबली मची रही।
दरअसल सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग व अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या पैदा होती है। जाम दिनोंदिन नासूर बनता जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के प्रशासन के सारे उपाय फेल साबित हो रहे हैं।
ऐसे में नगर निगम व,पुलिस ने शक्ति की। डीसीपी काशी जोन आर एस गौतम के नेतृत्व में पुलिस व नगर निगम की टीम लंका इलाके में पहुंची। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया गया। वही,नो वेंडिंग वं नो पार्किंग जोन को भी खाली करा दिया गया।
डीसीपी ने बताया कि जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है। उन्हें खदेड़ा गया है। नो वेडिंग वह नो पार्किंग एरिया को खाली कराया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। बताया कि यह कार्रवाई निरंतर चलेगी। इसकी रोजाना फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
नव वर्ष को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है। 31 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक पूरे क्षेत्र में विशेष अभियान चलेगा। स्टंट बाजी व शराब पीकर वाहन चलाने तीन सवारी चलाने वाली पर नजर रखेगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट मंजू द्विवेदी