वाराणसीः सामाजिक संस्था अभिनव विचार एवं न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल को संयुक्त प्रयास से आज अभिनव क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, अति उत्साह से भरे कार्यक्रम में नगर ७ विद्यालय ने भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष अमूल्य सिन्हा ने क्विज प्रतियोगिता के इतिहास को सबके समक्ष पेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती इसरत जहां ने प्रश्न पूछ कर किया। क्विज प्रतियोगिता के क्विजमास्टर के रुप में मुख्तार अहमद,चरणजीत सिंह ने प्रश्न पूछा। कार्यक्रम में डा राम आसरे सिंह और श्री श्याम कुमार केसरी ने आशीर्वाद दिया एवं पुरस्कार वितरित किया।
प्रथम शुभम कुमार, केशव कुमार प्रभु नारायण इण्टर कालेज ,द्वितीय
फहद खान सेंट फ्रांसिस स्कूल, तृतीय कृतिका सिंह ,काजल सिंह , डा सविता मेमोरियल स्कूल चुनार विशेष पुरस्कार आयुष दीक्षित प्यारी देवी इण्टर कालेज हुएं । कार्यक्रम के अंत में सामाजिक संस्था अभिनव विचार के अध्यक्ष अमूल्य सिन्हा का जन्मदिन सबकी उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा अनिल सिंह, विवेकानंद पटेल, नुरुल शेख, जगदीश सिंह,अशोक जायसवाल, जगदीश सिंह,अनुपम गुप्ता, जितेन्द्र पाण्डेय, विनोदानंद तिवारी, मंजीत सिंह, उत्कर्ष केसरी, आदि ने शिरकत किया। पुरस्कार स्व शैल मिश्रा (पत्नी विष्णु कांत मिश्र) के स्मृति में प्रदत्त हुआ।
रिपोर्ट- सपना दुबे