Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

चंदौली/डीडीयू नगर: पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय स्थित बाकले जिमखाना क्लब में ' 67वें रेल सप्ताह समारोह' के तहत गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा  डीडीयू मंडल के सभी विभागों से उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित रेलकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देते हुए मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए. 

 

मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. 

 

इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डीडीयू मंडल में कार्यरत उन रेलकर्मियों का माला पहनाकर उत्साहवर्द्धन किया गया जो वर्ष  2021-22 में उत्कृष्ट कार्य हेतु पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा हाजीपुर में आयोजित रेल  सप्ताह समारोह में पुरस्कृत हो चुके हैं. 

 

तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट सेवा हेतु '67वें रेल सप्ताह पुरस्कार-2022' के तहत चयनित 169 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार तथा 09 समूह पुरस्कार (सभी समूह मिलाकर कुल 41 रेलकर्मी) प्रदान किए गए. इस प्रकार कुल 210 रेलकर्मी पुरस्कृत किये गए. 

 

इस अवसर पर डीडीयू मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अनीता पाण्डेय व संगठन की विभिन्न सदस्याएं, डीडीयू मंडल के विभिन्न उच्चाधिकारी, कर्मचारी यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित रेलकर्मी उपस्थित रहे. 

 

कार्यक्रम के दौरान डीडीयू मंडल के स्काउट व गाइड सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस खबर को शेयर करें: