वाराणसीः ट्रांसफर होने पर दरोगा को साथ ही पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई। पुलिस
कमिश्नरेट वाराणसी और वरुणा जोन के दो पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है।
थाना मंडुआडीह राजीव कुमार सिंह लोहता थाने के नए थाना अध्यक्ष बनाए गए हैं। वही उनके मना करने के बावजूद सह पुलिसकर्मियों ने थाना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया बताते चलें कि बुधवार की सुबह जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को थाना अध्यक्ष के ट्रांसफर होने की खबर मिली सभी क्षेत्र के लोग थाना अध्यक्ष से मिलने के लिए थाने पर आ गए लोग पूर्व थानाध्यक्ष के ट्रांसफर से आहत नजर आए स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 2 साल के कार्यकाल में मंडुआडीह थाना अध्यक्ष ने अपनी जीप से उतर कर किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया बल्कि गलत करने वाले को पास बुलाकर प्रेम से समझाया और ऐसा थाना अध्यक्ष मिलना मुश्किल है। वहीं क्षेत्र के कुछ मानिंद लोग थाना अध्यक्ष से मिले और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। विदाई समारोह के मौजूद सह पुलिसकर्मियों ने माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान पूर्व थानाध्यक्ष के व्यवहार के चलते उनके ट्रांसफर से कई लोग उदास नजर आए।
2 साल के कार्यकाल में कितने मजलूमो गरीबों को मसीहा बना रहे कितने को अपनी ब्लड दे कर के जिंदगी बचाए ऐसा नेक पुलिसकर्मियों में देखने को नहीं मिलेगा मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के सभी जनता इनके कार्यशैली से प्रसन्न थे। और दुआ भी देते थे।
रिपोर्ट- जगदीश शुक्ला