वाराणसीः काशी के राजपरिवार में संपत्ति को लेकर राज परिवार में लंबे समय से चल रहे विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। कुंवर अनंत नारायण सिंह की ओर से राजकुमारियों विष्णु प्रिया और छोटी राजकुमारी कृष्णा प्रिया उनके बेटे वरद नारायण सिंह पर चोरी और साजिश करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही किले के सुरक्षाधिकारी की तहरीर पर रामनगर थाने में इस संबंध में एक अज्ञात समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अपने ऊपर लगे गंभीर आरोप राजकुमारी कृष्णप्रिया का कहना है कि चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उनकी नजर में है। फिर चोरी कैसे की जा सकती है।
हम सामान को चुराकर कहां ले जाएंगे_
उन्होंने कहा कि बिना किसी के परमिशन के किसी भी समय कोई भी अंदर नहीं घुस सकता है। चोरी कैसे संभव है। कृष्णप्रिया ने कहा कि क्या हमारे पास फर्नीचर नहीं है, पलंग नहीं है, दद्दा नहीं है, क्या हम जमीन पर सोते हैं। क्या चीज हमारे पास नहीं है जो हम पर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। और हम सामान चुरा कर कहां लेकर जाएंगे।
यह जानबूझकर लगाया गया है आरोप__
राजकुमारी ने कहा कि जो सिविल कोर्ट में चल रहा है उसने हमारे पक्ष में कुछ अच्छा फैसला आया है, उसे खराब करने के लिए यह क्रिमिनल केस बनाना चाहते हैं। इसी चलते यह जानबूझकर आरोप लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हम भी तो राजा जी की ही बेटी है। क्या उनकी बेटी इतनी गैर गुजरी है कि नौकर हमारे खिलाफ केस दर्ज करेगा। प्रशासन हम से माफी मांगे। कैसे बिना तहकीकात किए केस दर्ज कर सकते हैं। एक बार मुआयना तो करता हमें तो क्रिमिनल बना दिया।
प्रशासन से की न्याय की मांग_
राजकुमारी ने कहा कि मैं प्रशासन से अभी भी यही उम्मीद करती हूं क्यों मेरे साथ न्याय करेगा। एक नागरिक के हैसियत से न्याय करें। नहीं तो मैं जनता से मांग करती हूं कि वो राजा की इज्जत करते थे उनकी बेटी के मर्यादा की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि जिस बेटे पर आरोप लगाया है। वह तो दिल्ली में था। तो उसके खिलाफ कैसे केस लिख दिया
जाने क्या था मामला_.
बता दें कि बीते रविवार को किले के सुरक्षाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने रामनगर थाने में एक अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में बताया कि रविवार को ड्यूटी के दौरान किले के कर्मचारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि ड्योढ़ी की ओर कुंवर अनंत नारायण सिंह के एक कमरे का ताला तोड़कर जरूरी सामान चोरी कर लिया गया है। राजेश ने थाने में दिए गए तहरीर में बताया कि कुंवर जी के कमरे में महत्वपूर्ण कागजात, फर्नीचर व बेड चोरी का आरोप लगाया गया है। तहरीर में बताया कि दोनों राजकुमारियों विष्णु प्रिया और कृष्ण प्रिया शह पर वरद नारायण सिंह, बल्लभ नारायण सिंह के कर्मचारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
रिपोर्ट- मंजू द्विवेदी