वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर रविवार को भाजपा रामनगर मंडल के बूथों पर बुथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक एवं मंडल पदाधिकारी व प्रमुख वक्ता के साथ मंडल के बूथों पर भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 106वीं जयंती के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात को सुनते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन मनाने का कार्य किया
जिसमे मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।
राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। ऐसे महापुरुष के बताए रास्ते पर चलने का हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते है बैठक में मंडल अजय प्रताप सिंह नंदलाल चौहान डॉ अनुपम गुप्ता सतेंद्र सिंह पिंटू मनीष सिंह प्रिती बहेलिया राजेन्द्र शंकर पटेल जितेंद्र पांडेय सुरेंद्र श्रीवास्तव शिव कुमार राही कंचन निषाद कृष्णा पाठक आशुतोष उपाध्याय विकास बघेल शीतल प्रजापति राहुल कुमार चंदन जायसवाल राहुल गुप्ता पंकज बारी कन्हैया लाल श्रीवास्तव प्रमुख रूप से थे.