पड़री मिर्ज़ापुरः थाना क्षेत्र के कपसौर स्थित फोरलेन हाइवे पर मंगलवार को सायं साड़े चार बजे बनारस काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे स्कार्पियो वाहन की थाना क्षेत्र के कपसौर के समीप हाइवे पर टायर फटने से असंतुलित स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें सवार महिला पुरुष मिलाकर एक दर्जन दर्शनाथी घायल हो गए। सूचना पर पहुँची 112 नम्बर व पड़री पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री लाया गया।
घायलो में राजन पटेल पुत्र जमुना प्रसाद पटेल उम्र 40 वर्ष,रामअवतारी देवी पत्नी रमेश पटेल उम्र 43 वर्ष,द्रोपती पटेल पत्नी राकेश पटेल उम्र 34 वर्ष,राकेश पटेल पुत्र रामलाल पटेल उम्र 36 वर्ष, पिंकी पटेल पुत्री राकेश पटेल उम्र 19 वर्ष,देवरती पटेल पत्नी द्वारिका पटेल उम्र 40 वर्ष,जान्हवी पटेल पुत्र जितेंद्र पटेल उम्र 10 वर्ष,आकांक्षा पटेल पुत्री रमेश पटेल उम्र 22 वर्ष,दिव्या पटेल पुत्री रमेश पटेल उम्र 14 वर्ष,कलावती पटेल पत्नी जमुना पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी खरमसेडा अमरपाटन थाना अमरपाटन जनपद सतना मध्यप्रदेश के मूल रूप से निवासी थे।कल भोर में अमरपाटन से स्कार्पियो वाहन से बनारस स्थित काशी विश्वनाथ दर्शन करने गए थे वहां से दर्शन कर अमरपाटन के लिए वापस जा रहे थे।
हादसे की जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुँची पड़री पुलिस सभी घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार ने सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल भेज दिया।जिसमे रामअवतारी देवी व राजन पटेल को काफी चोटे है।
रिपोर्ट- भोलानाथ यादव