वाराणसीः सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव, बनारस में एक निजी शादी में शामिल होने पहुंचे.
बीजेपी के 9 साल पूरे होने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहां की भारतीय जनता पार्टी ने कोई काम नहीं किया देश हित में, देश की जनता परेशान है महंगाई और भ्रष्टाचार से।
पिछले दिनों वाराणसी में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ था उस पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी सरकार है, भारतीय जनता पार्टी ने जितने भी वादे किए थे। उन वादों पर भारतीय जनता पार्टी खड़ी नहीं उतरी है, और वादे पूरे भी नहीं किए, केवल यह लोग झूठ बोलते हैं और केवल जनता को परेशान करते हैं, जो भी कानून बनाते हैं और निर्णय लेते हैं उससे जनता को परेशानी पैदा होती है।
लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करती है और 2024 का चुनाव हम लड़ेंगे और गठबंधन में समाजवादी पार्टी शामिल होगी। सब लोग चाहते हैं समाजवादी पार्टी चाहती है कि हम एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को हटाए।
2024 के चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर सपा चुनाव लड़ सकती है इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर विचार और निर्णय करेगा।
दिल्ली में पहलवानों का धरना जारी है और धरने में किसान भी उनका समर्थन कर रहे हैं इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि खिलाड़ी जो मेडल लाए हैं उनके साथ राष्ट्र में किस तरीके से व्यवहार हो रहा है यह बिल्कुल गलत और अशोभनीय है और कहां महिला सशक्तिकरण की बात होती है और जो लड़कियां मेडल लाई हैं लड़कियों की बात सुनी नहीं जा रही है।
बीजेपी दावा कर रही है कि लोकसभा चुनाव में 80 में 80 सीट लाएंगे इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस लोकसभा चुनाव में हम लोग सभी विपक्षी मिलकर हराने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इस बार भारतीय जनता पार्टी को हराएगी।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कहते हैं कि समाजवादी पार्टी को जनता ने नकार दिया है, समाजवादी पार्टी के पास विधायकों की संख्या बल भी नहीं है ना सांसदों कि संख्या बल है और अखिलेश यादव अनाप-शनाप बात करते हैं इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बृजेश पाठक के बारे में सब लोग जानते हैं पूरा प्रदेश जानता है उनकी कोई सुन नहीं रहा है पार्टी में ना वह कोई काम करा पा रहे हैं पूरा स्वास्थ्य सेवा वेंटिलेटर पर है कोई सुनवाई नहीं हो रही है अपने विभाग में तो कुछ कर नहीं पा रहे हैं ट्रांसफर तो कर नहीं पा रहे हैं किसी का ट्रांसफर आज तक नहीं करा पाए स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरीके से ठप है लेकिन कोई काम तो है नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिस तरीके से ग्राफ बढ़ा है विदेशी प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी का पैर छुआ इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ गिरा है पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ गिरा है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी को हराएगी।
इस बार बीजेपी काशी को एक रोल मॉडल के रूप में प्रजेंट कर रही है, काशी में जिस तरीके से विकास हुआ और जी20 सम्मिट हो रहा है इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश में और उत्तर प्रदेश में जो भी काम हो रहा है केवल पूजी पतियों के लिए और कुछ चुनिंदा लोगों के लिए हो रहा है किसी भी किसान, गरीब और नौजवान के लिए कोई काम नहीं हो रहा है।
2000 के नोट एक बार फिर से चलन में नहीं रहेंगे इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यही काम तो भारतीय जनता पार्टी करेगी कभी नोट बंद करेंगे कभी बदलेंगे और जनता को परेशान करेंगे, केवल जनता को परेशान करने के लिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में पैर छुआ रहे हैं इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, वह बाहर ही चले जाए, वह वही पैर छुआय, देश को छोड़कर चले जाएं तो अच्छा होगा।
रिपोर्ट- अनंत कुमार