Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसी: आसभैरो,,अग्रवाल भवन के सभागार मे स्थापित मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा की प्रति मूर्ति श्री गणेश उत्सव मे तीसरे दिन समिति अध्यक्ष सुहाष पाटिल व  टीम नीलकंठ तिवारी (शहर दक्षिणी विधायक) राजेश कुमार (एसएसपी) अजीत सिंह यादव, चंद्रजीत यादव ने महाआरती कर श्री गणेश जी से सभी के लिए सुख शांति की कामना की.

अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल, संरक्षक सन्तोष पाटिल कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने किया.


श्री गणेश उत्सव समारोह मे तीसरे दिन सांयकाल भक्तिरस जागरण मे श्रोतागण खूब झूमे, ताली बजाकर गायककों का उत्साह बर्धन किया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी का समिति के पदाधिकारी ने स्वागत किया. मेहदी प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डॉ. पूजा दिक्षित (शिक्षा विद्)ने चांदनी विश्वकर्मा (प्रथम) साक्षी यादव (व्दितीय) दिव्या सोनी (तृतीय) आरती केशरी (विशेष पुरस्कार) को प्रमाण पत्र, शिल्ड देकर पुरस्कृत किया.


समारोह के चौथे दिन शनिवार सुबह रात 9 बजे महाआरती,, सांय 6 बजे हल्दी कुमकुम, 6,30 बजे हल्दी कुमकुम, 7 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, आयोजित है.

समारोह मे मुख्य रूप से सर्वश्री माणिक राव पाटिल , संतोष पाटिल, सुहास पाटिल अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, ताना जी पाटिल, हणमंत राव मोरे,आनंद सूर्यवंशी, अजीत पाटिल, बजरंग शिंदे, मुसा मुलानी,शिवम जायसवाल,, सोनू पाटिल, विनोद जाधवसुनील शिंदे शुभम पाटिल, प्रकाश मिशाल,अशोक शिंदे, निखिल पाटिल,, वैभव शिंदे,कैलाश सिंह विकास सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे.

समारोह का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड, स्वागत सुहास पाटिल,, धन्यवाद प्रकाश अन्ना मोरे ने की.

इस खबर को शेयर करें: