दिल्लीः स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एसपीजी प्रमुख अरुण कुमार का दिल्ली में निधन हो गया है। हालांकि अरुण कुमार की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। खबर सामने आने के बाद से विभाग में गम का माहौल है। हर कोई नम आंखों से अरुण कुमार सिन्हा को विदाई दे रहा है। बता दें कि सिन्हा 1997 केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे थे और 2016 से एसपीजी निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे।
रिपोर्ट- धनेश्वर साहनी