Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसी। 39 पेटी में कुल 468 लीटर प्रीमियम बियर(अनुमानित कीमत करीब 01 लाख 30, हजार) के साथ 03 नफर अभियुक्त गण थाना मंडुआडीह पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार।

 पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के निर्देशन में थाना मंडुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गण1- आशुतोष कुमार पुत्र स्वर्गी भोलानाथ पाठक निवासी पुरानी जक्कनपुर राम लखन महतो का प्लेट थाना जक्कनपुर जिला पटना बिहार उम्र करीब 27 वर्ष-2 रंजीत कुमार मंडल पुत्र रामचंद्र मंडल निवासी गर्दनीबाग दूमहल्ला थाना गर्दनीबाग जिला पटना बिहार उम्र करीब 28 वर्ष-3 भव्य प्रकाश महंतो पुत्र स्वर्गीय सदन कुमार निवासी पुरानी जक्कनपुर राम लखन महतो का फ्लैट थाना जक्कनपुर जिला पटना बिहार उम्र करें 29 वर्ष  व बरामदगी

आज दिनांक 29, 4,2023 को समय करीब 45 बजे होटल ट्रंप थाना मंडुआडीह के पास से 01 अदद बलेनो कार में अवैध रूप से लदी कुल 39 पेटी प्रीमियम बियर-अनुमानित कीमत करीब 1,30,000 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया।


उक्त गिरफ्तारी व  बरामदगी के संबंध में थाना मंडुआडीह पुलिस द्वारा मु0अ0स0, 133/2023 धारा 60 / 72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1-थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह थाना मंडुआडीह कमिश्ररेट वाराणसी2-उ0नि0 विजय प्रकाश यादव थाना मंडुआडीह कमिश्ररेट वाराणसी, 3-उप निरीक्षक कुलदीप मिश्रा थाना मंडुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी, 4-उप निरीक्षक अनुराग मिश्रा थाना मंडुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी, 5-उप निरीक्षक पंकज कुमार पांडे,6- का0 शत्रुघन कुमार थाना मंडुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी, 7-बुद्धि सागर मिश्रा थाना मंडुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी

इस खबर को शेयर करें: