Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा नदी किनारे दिनदहाड़े जुआ खेल रहे सपा पार्षद समेत तीन लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं, तो बही  आधा दर्जन साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकले.


वहीं पुलिस ने मौके से तास की गड्डी और हजारों रुपए बरामद किए वही पुलिस मौके से फरार सपा पार्षद के अन्य साथियों की तलाश करने में जुट गई है.


सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचनाएं मिल रही थीं कि रामगंगा नदी किनारे बड़े पैमाने पर जुआ और सट्टा संचालित किया जा रहा है कई बार पुलिस ने दबिश भी दी, मगर आरोपी रामगंगा नदी किनारे खेतों में छिप गए जिसके कारण आरोपियों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी वहीं शुक्रवार की शाम सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने छापा मारा।


इस दौरान सपा पार्षद इंदरीश रईस व फहीम चक्कर की मिलक निवासी तीनों आरोपियों को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है वहीं सपा पार्षद की गिरफ्तारी की सूचना पाकर बड़ी संख्या में सपा नेता सिविल लाइंस थाने पहुंचने शुरू हो गए कुछ तो बिना पुलिस को बताए पकड़े गए आरोपियों से बातचीत करने का प्रयास करने लगे जानकारी पाकर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने सपा नेताओं को जमकर लताड़ लगाई एक सपा नेता ने इंस्पेक्टर से बहस करने की कोशिश की, वही जब सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने हरकना शुरू किया तो सपा नेताओं ने थाने से खिसकना जरूरी समझा वहीं आरोपी पार्षद बोला गलत फहमी में पुलिस हमें ले आई थाने हम जा रहे थे अपने घर गए.


दरअसल सिविल लाइंस पुलिस की हिरासत में सपा पार्षद इंदरीश अपना चेहरा छिपाता नजर आया ओर बोला, पुलिस वालों को गलत फहमी हो गई थी। इस कारण वह थाने ले आए हैं। वह बइज्जत हमे घर भिजवा रहे हैं। जुआरियों से मेरा दूर तक लेना देना नहीं है। वहीं दूसरी और पुलिस की जांच मे पता चला कि सपा पार्षद लंबे समय से रामगंगा नदी किनारे जुआ खिलवा रहा था जिसकी सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी वहीं पुलिस ने सूचना के आधार पर मामले का संज्ञान लिया है.


रिपोर्ट मनोज कश्यप