Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

चंदौलीः जनपद के मुस्तफापुर गांव में स्थित पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपार जनपद न्यायाधीश और पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिसमें उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। वहीं उन्होंने जीवन में खेल के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। और हमें विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में भाग्य अवश्य लेना चाहिए। जहां भी खेल की जरूरत हो तो खेल में उम्र की दिशा नहीं तय की जा सकती है। किसी भी प्रकार से खेल को खेला जा सकता है। और सभी को खेलों के प्रति जागरूक होना चाहिए।

वही महिला बाल कल्याण अधिकारी दीक्षा अग्रहरि ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के माध्यम से विभिन्न खेलों का आयोजन कर लोगों को खेल के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाता है। और ग्रामीण अंचल क्षेत्र में तो अभी भी खेलों का महत्व समझ आता है लेकिन शहरी इलाकों में इसका अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। इसके प्रति लोगों को जागरुक होकर विभिन्न खेलों को खेलना चाहिए। जिस व्यक्ति के अंदर एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है और स्वास्थ्य भी सही होता है।

वही खेल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने तमाम विभिन्न खेलों में प्रतिभा किया। जिसमें समापन के दौरान प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि व मंचासीन अधिकारियों द्वारामेडल व प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा, डीसी रागिनी सिंह, अमित दुबे, ग्राम प्रधान यूनुस शाह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- कार्तिकेय पाण्डेय

इस खबर को शेयर करें: