Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

जौनपुर: भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के द्वारा आज ग्राम पिपरिया बेलवा मड़ियाहूं जनपद जौनपुर के मूल निवासी स्व, मिठाई लाल शर्मा के पुत्र सन्तोष कुमार शर्मा के निधन पर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ने उनकी दैनिक दशा को देखते हुए संस्था संरक्षक प्रेम शंकर शर्मा संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा व जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के द्वारा उनके आवास पर पहुंचकर मृतक परिवार को संस्था के तरफ से स्व, सन्तोष कुमार शर्मा के पुत्र हिमांशु शर्मा उम्र 12 वर्ष व प्रियांशु शर्मा उम्र 8 वर्ष के हाथों में सात हजार दो सौ पचास रुपए की आर्थिक सहायता किए गए। और संस्था के तरफ से गरीब परिवार को आश्वासन दिया गया कि आगे भी भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति इन बच्चों के भविष्य के लिए निरन्तर सहयोग प्रदान करती रहेगी।         

 

इस नेक कार्य में अपना योगदान देने वाले की सुची इस प्रकार है।1000, संस्था संरक्षक प्रेम शंकर शर्मा,1000, अनिल शर्मा पत्रकार महाराष्ट्र संस्था वरिष्ठ संरक्षक 500, दिनेश चन्द्र शर्मा संस्था अध्यक्ष 500, प्रकाश शर्मा पत्रकार 500, राम कीर्ति शर्मा एडवोकेट 500,श्री प्रसाद शर्मा संस्था संरक्षक 500, अशोक शर्मा संस्था कोषाध्यक्ष 500, मुन्ना लाल शर्मा संस्था वरिष्ठ उपाध्यक्ष 500, अजय शर्मा संस्था मीडिया प्रभारी 500, विमल शर्मा संस्था संरक्षक 500, मुन्ना लाल शर्मा संस्था कार्यकारिणी सदस्य 250, मनोज शर्मा संस्था प्रधान महासचिव 500, कर्म राज शर्मा संस्था कार्यकारिणी सदस्य  । 


संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर उपस्थित रहे। पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के तमाम पदाधिकारियों को इस नेक कार्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।


इस खबर को शेयर करें: