Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसीः अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शपथ लिए जाने के एक कार्यक्रम के साथ बनारस रेल इंजन कारखाना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2022 का आयोजन शुरू हुआ। केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह के लिए “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत” की थीम दी है।

बनारस रेल इंजन कारखाना में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया. जहां महाप्रबंधक अंजली गोयल  ने 01 नवम्बर, 2022 को रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों के एक समूह को शपथ दिलाई। इसी तरह के आयोजन विभिन्न कर्मशला और अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों में हुए हैं जहां कार्यालय के प्रमुखों द्वारा शपथ दिलाई गई। 
इस शपथ का उद्देश्य अधिकारियों की गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बरतने और भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्ती से लड़ने के प्रति उनकी वचनबद्धता को सुदृढ़ करना है।
इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान बरेका द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध  अलग–अलग विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे.

रिपोर्ट- शांतनु चक्रवर्ती
 

इस खबर को शेयर करें: