Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसी: जिले के रामनगर में भारतीय जनता पार्टी मंडल की श्री राम अकैडमी रामपुर में मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बैठक की गई. जिसमें विगत दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा के हुए चुनाव में बीजेपी की प्रचंड बहुमत को लेकर चर्चा हुई. साथ ही कहा गया कि पुनः सरकार बनी जो हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हुआ।

 

वहीं भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर ने अपने चुनावी समीक्षा बैठक में अपने टॉप सिक्स बुथ अध्यक्ष को एवं चुनाव कार्य मे लगे सभी बुथ अध्यक्ष को उनके द्वारा किए गए परिश्रम को देखते हुए सम्मानित करने का कार्य किया गया, मिठाईयां बाटी गई. जिसमें मुख्यतः नंबर एक पर बूथ संख्या 430 के बुथ अध्यक्ष श्याम बाबू साहनी ने अपने बुथ पर भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक 583 मत दिलाने का काम किया।

 

इस दौरान पुरुषोत्तम केसरी आयुष तिवारी, रमेश साहनी सुरेश मौर्य अरुण कुमार बूथ अध्यक्ष को माल्यार्पण कर मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया गया. जिसमें प्रमुख रूप से सभासद नँद लाल चौहान, पूर्व प्रधान सतेंद्र बारी 'बिनू',अर्जुन शर्मा, सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव संजय बाल्मीकि बबलू बियार,पुष्पा देवी, अनिल सिंह कन्यालाल श्रीवास्तव कैलाश कुशवाहा मनोज मौर्या देवेंद्र प्रताप सिंह राहुल देव  निक्की सिंह सलोनी बघेल सुनीता गुप्ता दुर्गा साहनी अर्चना सिंह राजन पाठक संतोष पटेल सनोज साहनी अजीत प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें: