Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:


वाराणसी: में आयोजित टेबल टेनिस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। यह दो-दिवसीय टूर्नामेंट 29 और 30 जुलाई 2023 को विभिन्न उम्र वर्गों में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता को उम्र और लिंग के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया था। श्रेणियों में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, पुरुष एकल, महिला एकल शामिल हैं। टूर्नामेंट में उपस्थित खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल के साथ स्पोर्ट्समैनशिप का अभ्यास दिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वैभव कपूर, SARP के सेक्रेटरी राहुल सिंह, वाराणसी टेबल टेनिस की सचिव सरिता गोकर्ण, और संत अतुलानन्द कॉरवेंट स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. नीलम सिंह द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि दीपक बहल रहे। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक सुश्री पारुल दीक्षित (अंतर्राष्ट्रीय अंपायर) और उप निर्णायक श्री प्रीतम सिंह (अंतर्राष्ट्रीय अंपायर) रहे। टूर्नामेंट के अंपायर पुष्पांजलि यादव, सुदर्शन साहू, आयुष आनंद, निशा, प्रतिभा और जिज्ञासा द्विवेदी थे। टूर्नामेंट संत अतुलानन्द कॉरवेंट स्कूल में आयोजित किया गया। 

सरिता वी. गोकर्ण (सचिव वीडीटीटीए) बताया कि युवा खिलाड़ियों में उम्र वर्ग अंडर-11 गर्ल्स की प्रतियोगिता में श्रेया सहनी (सनबीम सनसिटी) ने पहला स्थान हासिल किया और दिव्यांशी वर्मा (सीड अकादमी) ने दूसरे स्थान पर अपनी प्रतियोगिता पूरी की। उम्र वर्ग अंडर-13 गर्ल्स की प्रतियोगिता में अनोखी केशरी ने पहला स्थान अपने नाम किया और सीड अकादमी की एंजल सिंह ने दूसरे स्थान को अपने नाम किया। उम्र वर्ग अंडर-15 गर्ल्स में भी अनोखी केशरी ने अपने उत्कृष्ट खेल के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। सीड अकादमी की सौम्या सिंह ने दूसरे स्थान पर अपना दम दिखाया। उम्र वर्ग अंडर-17 और अंडर-19 गर्ल्स की प्रतियोगिता में अनोखी केशरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान और सीड अकादमी की श्वेता सिंह ने दूसरे स्थान प्राप्त किया। महिला सिंगल्स की प्रतियोगिता में भी अनोखी केशरी ने दमदार प्रदर्शन किया और पहला स्थान प्राप्त किया। स्प्रिंट अकादमी की अन्वेषा अग्रवाल ने दूसरे स्थान को अपने नाम किया।

उम्र वर्ग अंडर-11 बॉयज की प्रतियोगिता में दिव्यांश कुमार (स्प्रिंट अकादमी) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पहला स्थान हासिल किया। सीड अकादमी के शाश्वत यादव दूसरे स्थान को अपने नाम किया। उम्र वर्ग अंडर-13 बॉयज की प्रतियोगिता में सनबीम सनसिटी के देव त्रिपाठी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पहला स्थान हासिल किया। स्प्रिंट अकादमी के दिव्यांश कुमार ने दूसरे स्थान को अपने नाम किया। उम्र वर्ग अंडर-15 बॉयज में स्प्रिंट अकादमी के भवेश कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। सनबीम सनसिटी के देव त्रिपाठी ने दूसरे स्थान को अपने नाम किया। उम्र वर्ग अंडर-17 बॉयज में सनबीम सनसिटी के तरुण कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। सनबीम सनसिटी के अक्षज सिन्हा ने दूसरे स्थान को अपने नाम किया। उम्र वर्ग अंडर-19  बॉयज में सनबीम सनसिटी के तरुण कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। सनबीम सनसिटी के अभिनव ने दूसरे स्थान को अपने नाम किया। पुरुष सिंगल्स की प्रतियोगिता में सीड अकादमी राजू यादव ने दमदार प्रदर्शन किया और पहला स्थान प्राप्त किया। स्प्रिंट अकादमी की मुहम्मद अज़हरुद्दीन ने दूसरे स्थान को अपने नाम किया।

यह टेबल टेनिस टूर्नामेंट बेहद उत्साहपूर्वक और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने विजेताओं को बधाई दी और टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
 

इस खबर को शेयर करें: