Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

 

 

सुरक्षा उपायों की अनदेखी का आरोप, पुलिस-प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे 

लोहता (वाराणसी)। लोहता 

थाना क्षेत्र के मुढैला गांव में सोमवार को एक जर्जर मकान को तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। मकान का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर दब गए। हादसे में राजेंद्र (25 वर्ष) और सुभाष (21 वर्ष), निवासी कोइलीपुर, राजातालाब गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर महेंद्र प्रताप सिंह के पुराने जर्जर मकान को बांस-बल्लियों के सहारे तोड़ रहे थे, तभी अचानक छज्जा टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। इस हादसे में सुभाष की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना की सूचना पर डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों का हालचाल जाना।
स्थानीय लोगों ने मकान मालिक पर सुरक्षा उपायों की अनदेखी का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें: