पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती ममता रानी के निर्देशन में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत कमिश्नरेट वाराणसी के अन्तर्गत मुख्यालय कार्यालय एवं थानों पर आने वाले समस्त महिला अपराध के अतिसंवेदनशील एवं गम्भीर प्रकरणों में नित-प्रतिदिन जनसुनवाई के माध्यम से तथा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अभियुक्तों की गिरफ्तारी,अपहृताओं की बरामदगी एवं लम्बित विवेचनाओं का त्वरित एवं प्रभावशील निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। जिसमें अभियान के क्रम में निम्न कार्यवाही कराई गयी।
1. बलात्संग के प्रकरण- महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित अपराधों में अब तक बालात्कार में कुल 78 एवं पाक्सो एक्ट में कुल 71 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी तथा अपहरण के अभियोगों में कुल 109 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया। इस प्रकार महिला सम्बंधी अभियोगो में कुल 258 अभियुक्तो की गिरफ्तारी करायी गयी। महिला उत्पीड़न सम्बन्धी व छेड़खानी सम्बन्धी मामलो में विधिक कार्यवाही करते हुये कुल 566 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही कराई गई। तथा 552 पंजीकृत अभियोगों का समबद्व निस्तारण किया गया।
2. अपहरण/गुमशुदगी के प्रकरण- गुमशुदा एवं अपहृत पीड़ित/पिड़िताओं के प्रकरणों में समयबद्ध कार्यवाही की करते हुए 509 अपहृत पीड़ित एवं पिड़िताओं की बरामदगी की गयी।
3. ITSSO के प्रकरण- पोर्टल पर आने वाले प्रकरणों में अभियुक्त आदि की गिरफ्तारी करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार प्रभावी विधिक कार्यवाही की गयी तथा कुल 302 मामलों का समयबद्व विधिक निस्तारण किया गया।
4. शीलभंग के प्रकरण- महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित शीलभंग के अपराधों में अब तक कुल 152 प्रकरणों का समयबद्व निस्तारण कराया गया।
5. पाक्सो के प्रकरण- नाबलिग बालिकाओं के साथ घटित पाक्सो एक्ट अपराधों में अब तक कुल 247 प्रकरणों का समयबद्व निस्तारण कराया गया।
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सम्बन्धित अपराधों में नामित एवं प्रकाश में आये अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर, विवेचनाओं का निस्तारण कराते हुये मा0 न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित कराया गया तथा जिला जज महोदय से व्यक्तिगत तौर पर पैरवी की गयी । प्रकरण के गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये मा0 उच्च न्यायालय के निर्देश में प्रतिदिन निगरानी करने हेतु महोदय से अनुरोध किया गया, जिला जज महोदय के आदेश पर मा0 न्यायालय में महिला सम्बन्धी कुल 133 वाद निर्णित हुए।
उक्त महिला सम्बन्धी निर्णित वादो में पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत 32 अभियुक्तो का दोष प्रमाणित होने पर सजा दण्डित किया गया, साथ ही 26 अभियुक्त का दोष प्रमाणित न होने पर दोषमुक्त कर दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य महिला सम्बन्धी अपराधो में 43 आरोपी का आरोप प्रमाणित होने पर सजा से दण्डित किया गया तथा 32 अभियुक्तो का आरोप प्रमाणित न होने पर दोषमुक्त कर दिया गया।