पिण्डरा, वाराणसी। पिण्डरा विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पिण्डरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की प्रगति के हर क्षेत्र में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। धारा 370 के उन्मूलन से लेकर वक्फ कानून निर्माण तक, कई अभूतपूर्व निर्णयों से भारत का नया स्वरूप सामने आया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण एवं जनहित में किए गए कार्यों की भी सराहना की।
राम प्रकाश दुबे ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीढ़ बताते हुए संगठनात्मक मजबूती की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही वह नींव हैं, जिनके दम पर पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से डॉ. जयप्रकाश दुबे, फौजदार शर्मा, आशीष सिंह, अशोक गौतम, बसंत उपाध्याय, सुनील दत्त वर्मा, अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, सर्वेश सिंह, रमेश पटेल, गणेश प्रजापति, गायत्री यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी चुनावों में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।