Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा, चंदौली सदर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह दुर्गापुर गांव निवासी का मंगलवार को सुबह ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत होगया। बीते शनिवार को सड़क हादसा में गंभीर रूप से घायल होगये थे। घटना की जानकारी मिलने पर अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त है। बलुआ घाट पर परिजनों ने दाह संस्कार किया। इस मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


सकलडीहा कस्बा के समीपर दुर्गापुर निवासी रणधीर सिंह चंदौली बार के पूर्व अध्यक्ष थे। बीते शनिवार को चंदौली से घर लौटते समय सड़क हादसा में गंभीर रूप से घायल होगये थे। जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था। सुबह हृदह गति रूकने से मौत होगयी।

घटना की जानकारी होने पर पूरे जिले में अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सकलडीहा बार एसोसिएशन और डेमोक्रेटिक बार एसेासिएशन की ओर सें संयुक्त रूप से शोक संवेदना प्रकट किया गया।

इस मौके पर बार अध्यक्ष अंगद कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी, अजय कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह, जगदीश सिंह,शिवगोविंद सिंह,शिवकुमार सिंह, पंकज सिंह,सच्चिदानंद सिंह,डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष मनोज पांडेय,महामंत्री उपेन्द्रनारायण सिंह,उमाशंकर, राजेश्वर सिंह रज्जू,अतुल तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
इनसेट में.........


मंत्री व सांसद और विधायक ने अधिवक्ता के निधन पर जताया शोक संवेदना


चंदौली बार के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह की आक्समिक निधन पर पूरे जिले में शोक है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद वीरेन्द्र सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह,

अमित सिंह, नीरज सिंह,मुराहु विश्वकर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, दिलीप गुप्ता आदि ने शोक संवेदना प्रकट किया।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी 

 

इस खबर को शेयर करें: