आगरा मे अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़। सिटी SOG, सर्विलांस और थाना सदर पुलिस की जॉइंट कार्रवाई। फिरोजाबाद से आगरा आकर हथियारों की सप्लाई करते थे अभियुक्त। फिरोजाबाद के आदिल और अमजद गिरफ्तार। 222 जिंदा कारतूस, 10 खाली खोखे बरामद। फिरोजाबाद में छापेमारी की गई, गैंग का सरगना शुभम पंडित गिरफ्तार। वैध लाइसेंस की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार।
5 पिस्टल, 5 तमंचे और 2 लाइसेंसी हथियार बरामद। गिरोह ने कितने हथियार आगरा में बेचे, जांच जारी। एडिशनल सीपी ने टीम को 15 हजार का रिवॉर्ड दिया।