Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा, आम्बेडकर जंयती पर सोमवार को सकलडीहा कस्बा के आम्बेडकर मूर्ति पर माल्यापर्ण करके भाजपा कार्यकर्ता लौट रहे थे। तभी एक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता वहां पहुंचकर भाजपा नेताओ को देख विरोध में नारेबाजी करने लगे। जबकि पुलिस और पीएससी की ड्यूटी लगाया गया था। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन अनजान बनी रही। जिसे लेकर भाजपा जनों में रोष है।
आंबेडकर जंयती पर कस्बा में विभिन्न संगठन के लोगों की ओर से बाबा साहेब की मूर्ति पर पहुंचकर माल्यापर्ण करते हुए उनके मार्ग दर्शन में चलने का संकल्प दोहराया। उसी क्रम में सकलडीहा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा नेता सकलडीहा कस्बा के आम्बेडकर बस्ती में स्थित आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने पहुंचे हुए थे। तभी एक पार्टी के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा नेताओं केा देखते ही विरोध में नारेबाजी करने लगे। हालाकि भाजपा नेताओं ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए वापस लौट गये। इस बाबत भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान ने बताया कि बाबा साहब सर्व समाज के मसीहा है। हम लोग बाबा साहब के आर्दशों को मानने वाले लोग है। उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का काम करते है। कुछ लोग वहां पहुंचकर नारेबाजी किया। उनकी मानसिकता है।
इनसेट में......
आम्बेडकर जंयती पर बबाल को लेकर पुलिस पर उठी सवाल
आम्बेडकर जंयती की पूर्व कम्हारी गांव में मूर्ति रखने को लेकर जमकर बबाल मचा। पूरी रात एसडीएम और कई थाने की पुलिस और महिला पुलिस फोर्स परेशान रही। दूसरे दिन आम्बेडकर मूर्ति पर माल्यापर्ण के दौरान सैकड़ेां की संख्या में एक दल के लोगों ने भाजपा नेताओं के सामने जमकर नारेबाजी किया। आम्बेजंयती की रात में मंदिर में एक युवक जमकर बबाल मचाया। एक दिन पूर्व मंदिर के कारसेवक को जमकर लाठी डंडे से मारा गया। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस की शिथिलता पर सवाल उठने लगे है।

रिपोर्ट अलीम हाशमी

इस खबर को शेयर करें: